रेती चोरी प्रकरणी ट्रैक्टर सहित 6.6 लाख का माल जब्त, 1 के खिलाफ मामला

0
232

गोंदिया : वैनगंगा नदी से अवैध खनन कर रेत चुराने के आरोप में पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक-मालक को गिरफ्तार कर उससे ट्रैक्टर सहित 6 लाख 6 हजार रु. का माल जब्त किया गया. पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर के निर्देशानुसार स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके अनुसार स्थानीय अपराध शाखा टीम द्वारा अवैध कारोबार व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी बीच 24 मार्च को सुबह 9 बजे ग्राम परसवाड़ा में वैनगंगा नदी पात्र से परसवाड़ा जाने वाली सड़क पर जाल बिछाया गया. इस दौरान तिरोड़ा तहसील के ग्राम अर्जुनी निवासी यशमित चतुर्भुज बिसेन (28) को रेती चोरी करते ट्रॅक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया है. इसमें स्वराज कंपनी का ट्रॅक्टर क्र. MH 35 AG 9820 व 1 ब्रास रेती इस प्रकार कुल 6 लाख 6 हजार रु. का माल जब्त किया गया. आरोपी के खिलाफ दवनीवाडा थाने में मामला दर्ज किया गया. यह कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे के मार्गदर्शनात में पथक की महिला पुलिस उप निरीक्षक वनिता सायकर, हवालदार इंद्रजीत बिसेन, कांस्टेबल संतोष केदार, महिला कांस्टेबल स्मिता तोंडरे ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here