Monday, May 4, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedलाइनमैन ने लाइनमैन से 2.78 लाख की धोखाधड़ी

लाइनमैन ने लाइनमैन से 2.78 लाख की धोखाधड़ी

गोंदिया. कम समय में अधिक पैसा कमाने के लालच में एक लाइनमैन को दूसरे लाइनमैन ने 2 लाख 78 हजार 200 रु. की चपत लगा दी. डुग्गीपार पुलिस ने उस लाइनमैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.
लाइनमैन के रूप में काम करने वाला सौंदड निवासी राकेश अशोक साखरे (45) अधिक पैसा कमाने के लिए साथी लाइनमैन मुरदाडा निवासी आरोपी योगेश हेमराज बिजेवार (35) से सलाह ले रहा था. इसी के चलते आरोपी योगेश बिजेवार ने लाइनमैन राकेश साखरे को प्रलोभन दिया कि अगर वह न्यूजीलैंड में टी एंड जी कंपनी में पैसा लगाएगा तो उसे ज्यादा पैसे मिलेंगे. योगेश बिजेवार की बात मानते हुए राकेश साखरे ने उसे 2 लाख 78 हजार 200 रु. दे दिए. इसके बाद यूपीआई के जरिए 3 लाख रु. का निवेश किया गया. उसने कुल 5 लाख 78 हजार 200 रु. का निवेश किया. इसमें से 3 लाख रु. राकेश को वापस मिल गए. लेकिन 12 जून 2023 को निवेश की गई रकम में से 2 लाख 78 हजार 200 रु. 14 जुलाई तक वापस नहीं मिले. ठगे जाने का अहसास होने पर उसने 23 सितंबर को डुग्गीपार थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत पर आरोपी योगेश बिजेवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया. जांच पुलिस उपनिरीक्षक सरोदे कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments