वन्यजीव गणना रिपोर्ट से बाघ गायब

0
224

1284 विभिन्न जंगली जानवरों को किया दर्ज
गोंदिया : नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व में जानवरों की संख्या का अनुमान लगाने के लिए 3 जून को पूरी हुई वन्यजीव गणना निसर्ग अनुभव-2023 की रिपोर्ट सामने आई है. लेकिन इसमें एक भी बाघ दर्ज नहीं किए गए. जबकि सबसे अधिक 423 जंगली भैसो की संख्या दर्ज की गई है. नवेगांव-नागझिरा भले ही एक बाघ अभयारण्य है, लेकिन इस पर जंगली भैसो ने ‘कब्जा’ कर लिया है.
वन्यजीवों के लिए आरक्षित जंगलों में जानवरों की संख्या का अनुमान लगाने के लिए हर साल एक वन्यजीव जनगणना की जाती है. प्रत्येक वर्ष बुद्ध पूर्णिमा के दिन यह वन्य जीवों की गणना की जाती है. लेकिन इस साल बुद्ध पूर्णिमा के सप्ताह में लगातार बारिश हुई और इस वजह से 5 मई को वन्य जीवों की गणना का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. उसके बाद 3 जून को वन्य जीव गणना कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व के जलाशयों पर यह वन्यजीव गणना प्रकृति अनुभव कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस वन्यजीव जनगणना में भाग लेने वाले स्वयंसेवक और वन कर्मचारी अपने द्वारा देखे जाने वाले वन्यजीवों को रिकॉर्ड करते हैं. उस अनुसार दर्ज रिपोर्ट दी गई है. इस रिपोर्ट के मुताबिक नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व में एक भी बाघ को दर्ज नहीं किया गया. जबकि सबसे ज्यादा 423 जंगली भैसे दर्ज किए गए हैं. उसके बाद दूसरे स्थान पर 219 जंगली सूअर, तिसरे स्थान पर 119 हिरण व चौथे स्थान पर 177 बंदर दर्ज किए गए हैं. इसके बाद सौ के भीतर बाकी जंगली जानवरों को दर्ज किया गया है और कुल 1284 विभिन्न जंगली जानवरों को दर्ज किया गया है.

70 मचानों से वन्यजीवों की गणना
वन्य जीवों की गणना के लिए नागझिरा पिटेझरी, उमरझरी और कोका में 70 मचान स्थापित किए गए थे. इस वन्यजीव गणना में 142 स्वयंसेवकों ने भाग लिया. एक मचान पर दो स्वयंसेवकों और वन कर्मियों की योजना बनाई गई थी. वन्यजीव गणना के कारण टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here