वाहन की चपेट में जंगली सुवरों की मौत

0
243

गोंदिया. गोरेगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत गराड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन से चार जंगली सुवरों की मौत हो जाने की घटना 15 मार्च को सुबह के दौरान सामने आई है.
उल्लेखनीय है कि गोरेगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत मुंडीपार, गराडा, पिंडकेपार , मुरदोली, जांभुलपानी, सोदलागोंदी सहित अनेक ग्राम जंगल से सटे हुए है. जंगलो से सटे होने से हमेशा जंगली जानवर रात के दौरान विचरण करने सड़क पार करते हैं. इस दौरान वाहनों की चपेट में आने से उनकी मौत हो जाती है. पिछले वर्ष मुरदोली जंगल मार्ग पर वाहन की चपेट में आने से एक बाघ की मौत भी हो चुकी थी. इसी तरह की यह घटना मुंडीपार, गराडा पिंडकेपार मार्ग पर सामने आई है. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 3 से 4 जंगली सुवरों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही गोरेगांव वनपरिक्षेत्र के क्षेत्राधिकारी धुर्वे तथा उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का पंचनामा किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here