शहर की समस्याओं को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने नप में दी दस्तक

0
218

गाेंदिया : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से 9 मार्च को शहर की विविध समस्याओं को लेकर नप कार्यालय में मुख्याधिकारी करण चव्हाण से भेंट कर चर्चा की गई एवं उन्हें अपनी मांगों से संबंधित निवेदन सौंपा गया। निवेदन में कहा गया कि गोंदिया शहर को खुले में शौचमुक्त घोषित किया गया है। लेकिन अभी भी कुछ घरों में शौचालय नहीं है। इसलिए उन्हें शौचालय का लाभ शासकीय योजना के तहत दिया जाना चाहिए। उसी प्रकार गर्मी का मौसम शुरु होने के बावजूद नगर परिषद द्वारा पेयजल नियोजन के लिए अब तक कोई ठोस नियोजन नहीं किया गया। गर्मी के मौसम में जलापूर्ति के लिए पानी के टैंकर कम पड़ते हैं। जिसके चलते टैंकरों की संख्या बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण की ओर से जलापूर्ति सुबह एक ही समय आधे से पौन घंटे तक ही की जाती है। जिससे नागरिकों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पाता। अनेक बार जलापूर्ति बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर दी जाती है। इसलिए जिन प्रभागों में पीने के पानी की किल्लत है, वहां जलापूर्ति का नियोजन अभी से किया जाना चाहिए। निवेदन में यह मांग भी की गई है कि शहर में प्रमुख स्थानों पर महिलाओं के लिए पे एंड यूज शौचालयों का निर्माण किया जाना चाहिए। विशेष रूप से जयस्तंभ चौक, रेलटोली स्थित महाराणा प्रताप गार्डन, शहर मार्केट परिसर एवं बंगाली स्कूल के पास इसकी अधिक आवश्यकता है। निवेदन में कहा गया है कि यदि 15 दिनों में इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई तो, भाजपा महिला मोर्चा गोंदिया शहर की ओर से नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना आंदोलन किया जाएगा। निवेदन देते समय गोंदिया शहर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला दिलीप मिश्रा, महामंत्री धर्मिष्ठा सेंगर, शालिनी डोंगरे, अनिता मेश्राम, अधि. हेमलता पतेह, मौसमी सोनछात्रा, अफसाना पठान, नीलिमा सोलंकी, रजनी टिकारिया, ताराबाई तिड़के, रजनी चांदेवार, अंजू सरजारे, नीलिमा माणिकपुरी, वैशाली चंदेल, अंजली भैसारे, शुभा भारद्वाज, करुणा श्रीवास्तव, मैथुला बिसेन, अधि. सरीता कुलकर्णी एवं अन्य महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here