श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा का पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन ने किया भव्य स्वागत

0
234

जय श्रीराम के जयकारे से भक्तिमय हूई नगरी
गोंदिया : भगवान श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर गोंदिया शहर, रामनगर स्थित श्रीराम मंदिर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें प्रमुख रुप से पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन व राष्ट्रवादी कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र जैन ने भगवान श्री राम सीता माता की प्रतिमा का पूजन कर प्रसाद अर्पण किया व नगरवासियों को राम नवमी की शुभेच्छा शुभकामनाए दी।
एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम, जय श्रीराम के जयकारे से गोंदिया शहर की विभिन्न मार्गो से निकली श्री राम नवमी शोभायात्रा का गोंदिया शहर के पाठक कैंटीन के पास पूर्व विधायक श्री राजेंद्र जैन ने भव्य स्वागत किया जय श्रीराम के नारे लगाए। इसके उपरांत पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन व राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा शरबत का वितरण किया गया।
इस दौरान पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन के साथ प्रमुख रुप से अशोक सहारे, मनोहर वालदे, रवि मुंदड़ा, विनीत सहारे, रफीक खान, चुन्नी भाऊ बेंद्रे, सतीश देशमुख, सुनील भालेराव, हेमंत पंधरे, केतन तुरकर, दिनेश (अग्रवाल) जयपुरिया, भगत ठकरानी, राजू एन जैन, मयूर दरबार, डॉ.माधुरी नासरे, आशा पाटिल, सुशीला भालेराव, कुंदा दोनोडे, साजन वाधवानी, हरबक्श गुरनानी, जयंत कछवाहा, अखिलेश सेठ, राजेश दवे, हरगोविंद चौरसिया, हरिराम आसवानी, विष्णु शर्मा, लवली होरा, प्रतीक भालेराव, दिनेश लाटा, शैलेश वासनिक, सोनू पटले, विजेंद्र जैन, जिम्मी गुप्ता, लखन बहेलिया, हरिराम मोटवानी, नागों बंसोड़, दिलप्रीत होरा, सुनील पटले, पुस्तकला माने, सुदर्शना वर्मा, अनीता चौरावार, पायल भेलावे, भाग्यश्री गाड़े, कुंदा निनावे, राखी जीभकाटे, संध्या चौरे, अन्नू ऊके, सीमा भालेराव, भाविका बघेले, शानू कृपाने, नेहा खोटेले, नर्मदा मुनेश्वर, ममता मुनेश्वर, सोनल मेश्राम, दिलीप पाटिल, राकेश वर्मा, त्रिलोक तुरकर, रौनक ठाकुर, रवि माहेश्वरी, प्रमोद कोसरकर, नरेंद्र बेलगे, वामन गेडाम संहित अनेक राष्ट्रवादी कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल आयोजन हेतू रवि मूंदड़ा, दिनेश अग्रवाल, अशोक सहारे, राजेश दवे इनका विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here