समुद्रमंथन से निकले विष का पान कर शिव ने की सृष्टि की रक्षा सृष्टि के सृजन से अंत तक शिव की महिमा निराली : पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल

0
162

श्री अरुणकुमार दुबे परिवार द्वारा कथाव्यास श्री भीम महाराजजी की ओजस्वी वाणी में आयोजित संगीतमय शिव महापुराण ज्ञानयज्ञ कथा में पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने सपत्नीक लिया व्यासपीठ का आशीर्वाद
गोंदिया. जिला सहकारी बैंक संचालक श्री अरुणकुमार दुबे परिवार द्वारा सुप्रसिध्द कथाव्यास श्री भीम महाराजजी की ओजस्वी वाणी में आयोजित संगीतमय शिवमहापुराण कथा महायज्ञ में पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने सपत्नीक पुजा-अर्चना कर व्यासपीठ का आशिर्वाद लिया।
इस अवसर पर उपस्थितों को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कहा की, सृष्टि का सृजन और समुद्रमंथन से निकले विष का पान कर भगवान शिव द्वारा सृष्टि की रक्षा के सजीव दर्शन शिवमहापुरण में होते है। शिव महापुराण भगवान शिव के शिव की महिमा का दर्शन शास्त्र है। हम सभी सौभाग्यवान है जो, कथाव्यास श्री भीम महाराजजी की ओजस्वी वाणी भागवत भुषण में प्रभु शिव की विस्मयकारी बारात, कार्तिक जन्म, ताडकासुर वध, श्री गणेश जन्मोत्सव, शिव के अवतारों के साथ-साथ भगवान शिव के अलोकीक कथा का श्रवण कर पा रहे है। इस अवसर पर पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने सभी उपस्थितीयों को भव्य संगीतमय शिवमहापुराण के सफल आयोजन के लिये शुभकामनाएं दी। उन्होने आगे कहा कि, हर्ष की बात है कि, महिलाओं के भगवान शिव में बढ़ती आस्था को ध्यान में रखते हुए हमने सुप्रसिध्द राष्ट्रीय संत श्री प्रदीपजी महाराज को शिव महापुराण एवं भव्य रुद्राभिषेक हेतु गोंदिया निमंत्रित किया है और उन्होने गोंदिया के लिए जल्द ही समय देने पर सहमती दी है।
महायज्ञ के दौरान कथाव्यास श्री भीम महाराजजी द्वारा भव्य शोभायात्रा के साथ ग्राम देवता पुजन, व्यासपुजा, अमरकथा, विश्वेवर संहिता, रुद्रसंहिता, श्री सती खंड, नारद कथा, रुद्रअवतार, रुद्रखंड, रुद्रपुजा, रामेश्वर पुजन एवंम रामकथा, उमा संहिता, शिव पार्वती संवाद, कैलाश संहिता, रुद्रअवतार, हनुमान कथा, शिव पुराण की महिमा वर्णन, श्री शिवलिला, श्रीकृष्ण कथा, वायुवीय संहिता, श्री शिव पार्वती विवाह, श्रृष्टिवर्णन, शिवतत्व, महाआरती, हवन, महाप्रसाद, व्यासपुजा कथा समापन आदि का संगीतमय मधुरवाणी में वाचन किया जाएंगा।
प्रमुख रुप से दुबे परिवार की प्रमुख श्रीमती रुकमणीदेवी दुबे, जिला सहकारी बैंक संचालक अरुणकुमार दुबे, अतिन दुबे, रिषभ दुबे, यश दुबे, शिवम दुबे, समस्त दुबे परिवार, कृउबास उपसभापति राजकुमार (पप्पु) पटले, पंचायत समिती सदस्य उमेन्द्र योगराज उपराडे, पुर्व ग्राम पंचायत सरपंच अशोक लिचड़े, कृष्णा बावणे, अनिकेत भुजाडे, भरत पाटील, देवचंद बिसेन, गौरव थापा, शिवकुमार नागपुरे, महेश मस्करे, आकाश सव्वालाखे, शुध्दोधन सहारे, सुमित शेंडे, सुरेखा भेंडारकर, पुर्व सरपंच श्रीमती लक्ष्मी निर्विकार, शर्माजी पानीवाले व ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here