सेंदमारी के अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार, 4 लाख 35 हजार 500 रु. का माल जब्त

0
306

गोंदिया. गोंदिया जिले के सड़क अर्जुनी, सालेकसा, गोंदिया, देवरी में सेंधमारी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को स्थानीय अपराध शाखा की टीम में बालाघाट जिले के लामता तहसील के चांगोटोला से गिरफ्तार किया है. आरोपियों का नाम बालाघाट जिले के चांगोटोला निवासी मकबुल राजुल शाह (35), सिवनी जिले के मालनवाड़ा निवासी मुस्तफा उर्फ गुड्डू रज्जाक शाह (47) व देवरी निवासी मनोज बानक (28) को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से कुल 4 लाख 35 हजार 500 रु. का माल जब्त किया गया है.
जानकारी के अनुसार, सालेकसा तहसील के महाराजीटोला में बंद घर से 43 हजार रु. नकद व आभूषण, सड़क अर्जुनी तहसील के सिंदीपार से 20 हजार रु. नकद व आभूषण, गोंदिया के कोरणी के एक घर से सोने-चांदी के आभूषण, सड़क अर्जुनी तहसील के कोहमारा से नकद, सालेकसा तहसील के साखरीटोला से लैपटॉप, प्रिंटर व 12 हजार रु. नकद, साखरीटोला के ही एक बंद घर से सोने-चांदी के आभूषण तथा देवरी तहसील के तीन से चार घर से आभूषण सहित अन्य सामग्री अज्ञात व्यक्तियों ने चुरा लिया था. जिसकी शिकायत विभिन्न थानों में की गई थी. इन घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह की तलाश स्थानीय अपराध शाखा की टीम कर रही थी. इसी दौरान मिली जानकारी के आधार पर स्थानीय अपराध शाख की टीम ने आरोपी मुस्तफा उर्फ गुड्डू शाह, मनोज बानक व मकबुल शाह को बालाघाट जिले के चांगोटला से गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से कुल 4 लाख 35 हजार 500 रु. का माल जब्त किया गया. तीनों आरोपियों को देवरी पुलिस को सौंप दिया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्ष गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक वनिता सायकर, हवलदार रियाज शेख, हवलदार तुलसीदास लुटे, दुर्गेश तिवारी, इंद्रजित बिसेन, सुबोधकुमार बिसेन, प्रकाश गायधने, सिपाही घनश्याम कुंभलवार, राम खंडारे ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here