“स्वच्छ सुंदर-मेरा गांव” के तहत नंगपुरा/मुर्री में चलाया स्वच्छता अभियान

0
472
ब्यूरो । गोंदिया
शहर से सटी मुर्री ग्राम पंचायत में 15 जनवरी को सुबह श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें गांव के अनेक नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर गांव में स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली।
 युवा नेता बालु लिचड़े के नेतृत्व में यह सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नंगपुरा/मुर्री की निर्दलीय सरपंच कविता माधोराव लिचड़े सहित ग्राम पंचायत सदस्य एवं नागरिकों ने हाथ में झाडु पकड़कर सफाई की।
सरपंच श्रीमती लिचड़े ने इस दौरान कहा कि गांव में इस तरह का स्वच्छता अभियान निरंतर चलाए रखना आवश्यक है। घरों के आसपास स्वच्छता रही तो बीमारियां भी नहीं फैलेगी। हर नागरिक को सफाई की ओर विशेष ध्यान देना होगा। ग्रामीणों ने भी स्वच्छता रखने की शपथ ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here