13 को ‘आयुष्मान भव’ अभियान शुभारंभ

0
175

गोंदिया, ब्यूरो. प्रधानमंत्री जन स्वास्थ्य योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग जिले में 17 सितंबर से 31 दिसंबर 2023 तक “आयुष्मान भव” अभियान चलाया जाएगा और अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ 13 सितंबर को आयोजित किया गया है. जिले के सभी नागरिकों से इस अभियान में आयुष्मान आपके द्वार 3.0, स्वच्छता अभियान, आयुष्मान मेलावा, रक्तदान अभियान, अंगदान जागरूकता अभियान, आयुष्मान सभा व आंगनबाडी, प्राथमिक विद्यालयों में 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की जांच में भाग लेने की अपील जिलाधिश चिन्मय गोतमारे ने जिलाधीश कार्यालय में आयोजित आयुष्मान भव अभियान की समीक्षा बैठक में की है. इस अवसर पर जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पाटिल, मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डा. कुसुमाकर घोरपडे, जिला चिकित्सक डा. अमरीश मोहबे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. नितीन वानखेडे, जिला क्षयरोग अधिकारी डा. नितीन कापसे, अतिरिक्त जिला स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश सुतार व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here