जुआ अड्डे पर छापामार कार्रवाई, 6 गिरफतार, 35,200 रु. का माल जब्त

0
761

गोंदिया. तहसील के कोहका-सेजगांव जंगल परिसर में चल रहे जुए अड्डे पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान 32 हजार 200 रु. का माल जब्त किया गया.
पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा ने आगामी त्यौहारों को मद्देनजर रखकर गोंदिया जिले में कानून व व्यवस्था की समस्या उत्पन्न ना हो, जिले में शांति व व्यवस्था बरकरार रखने के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिए है. इसी बीच स्थानीय अपराध शाखा को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर ग्राम कोहका-सेजगांव जंगल परिसर में जुए अड्डे पर छापामार कार्रवाई की गई. जहां से छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने 14,200 रु. नकद व 2 मोबाइल, ताडपत्री ऐसा कुल 35 हजार 200 रु. का माल जब्त किया है. आरोपी सुंदरनगर निवासी निकेश उर्फ लाला रामदास ब्राह्मणकर (32), शुभम रामचंद्र बागडे (23), कुड़वा निवासी प्रवेश नरेंद्र मेश्राम (24), कृष्णपुरा वार्ड, गोंदिया निवासी सुमित जयंत रामटेके (26), रामनगर निवासी विकेश शिवनाथ मालाधरी (36) व मुंडीपार निवासी सुरेंद्र धुरन रणगिरे (30) के खिलाफ गंगाझरी थाने में मामला दर्ज किया गया. यह कार्रवाई वरिष्ठों के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे के मार्गदर्शन में हवलदार सोमेंद्र तुरकर, प्रकाश गायधने, दुर्गेश तिवारी, इंद्रजित बिसेन, सुबोध बिसेन, सिपाही दुर्गेश पाटिल ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here