Wednesday, April 22, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedरेल्वे मार्केट का नया डिजाईन डेली रेल्वे मूवर्स एशोसियेसन ने डी.आर.एम. को...

रेल्वे मार्केट का नया डिजाईन डेली रेल्वे मूवर्स एशोसियेसन ने डी.आर.एम. को सौपा

गोंदिया : डेली रेल्वे मूवर्स एशोसियेशन (ड्रामा) का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधी मंडल अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में विगत दिनो द.पू.म. रेल्वे की विभागीय रेल्वे व्यवस्थापक श्रीमती नमिता त्रिपाठी से नागपूर डी. आर. एम. मुख्यालय में मिला. उन्होने गोंदिया के आर्किटेक्ट श्री शिशीर अग्रवाल सोनू द्वारा बनाई गई रेल्वे के मार्केट में सुधार लाने हेतु जो ड्राईंग बनाई है वह भेंट की एवं इस क्षेत्र मे रेल्वे सुविधा हेतु कई सुझाव दिए। उसमें से मुख्य सुझाव इसप्रकार है प्रतिनिधी मंडल चर्चा मे पूर्व रेल कमेटी सदस्य प्रो. मेहबूब हीरानी एवं विष्णु शर्मा ने भी हिस्सा लिया। गोंदिया रेल्वे स्टेशन के दक्षिण द्वार पर करीब 15 वर्षों पहले M.F.C. मल्टी फंकरानल कॉम्पलेक्स बनाया गया था। वह मार्केट कॉम्पलेक्स अभी तक किराये पर कई कारणो से नहीं गया है और प्रापर्टी रेल्वे की बर्बाद हो रही है। उस हेतु हमारा एक सुझाव और संबंधित ड्रॉईंग हम आपको इस निवेदन के साथ दे रहे है। हमारा मानना है कि उपरोक्त बिल्डींग में हमारे बताऐ गए मामूली सुधार करने पर पूरा मार्केट उपयोग में आ सकेगा। गोंदिया के होम प्लेट फार्म नं. 1 से महाराष्ट्र एक्सप्रेस 11039/11040 एवं विदर्भ एक्सप्रेस 12105/12106 का परिचालन होना चाहिए ताकि यात्रीयों का अधिक सुविधा मिल सके । गाड़ी क्र. 12262 हावड़ा-मुम्बई दुरंतो एवं गाड़ी क्र. 12222 हावडा-पूणे दुरंतो को गोंदिया में आते-जाते समय दोनो तरफ से स्टापेज देना चाहिए। 18239/18240 शिवनाथ एक्सप्रेस पूर्ववत इतवारी के बजाय नागपूर से परिचालित होना चाहिए। गोंदिया, तिरोडा, तुमसर रोड, भंडारा रोड, सौंदड, अर्जुनी/मोर., वड़सा (देसाईगंज), चांढाफोर्ट आदि स्टेशनो पर कई यात्री गाडिया नहीं रुकती है उनको स्टॉपज शीघ्र दिया जाए। जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में विभिन्न स्टेशनो पर कई यात्री गाड़ियो को प्रायोगिक तौर पर स्टापेज दिए गए है उसी तर्ज पर नागपूर डिवीजन में भी यात्री गाड़ियो को स्टापेज दिए जाने चाहिए। उडीसा, बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश से कई यात्री गाड़िया दुर्ग स्टेशन पर समाप्त हो जाती है। उनका विस्तारीकरण गोंदिया । इतवारी/ चांदाफोर्ट तक होना चाहिए। ट्रेन नं. 18241/18242 दुर्ग-अम्बीकापुर दुर्ग ट्रेन एवं ट्रेन नंबर 13288/87 दुर्ग राजेंद्रनगर (पटना) दुर्ग का अतिशीघ्र विस्तारीकरण नागपूर डिवीजन में होना चाहिए। पूर्व दिशा की ओर इसका विस्तारीकरण आरा स्टेशन तक किया गया है। प्रस्तावित दुर्ग-बिशाखापटनम्-दुर्ग, वंदे भारत, ट्रेन को नागपूर डिवीजन गोंदिया/इतवारी तक चलाने का प्रस्ताव दिया जाना चाहिए। चांदाफोर्ट, इतवारी, भंडारा रोड, तुमसर रोड आदि स्टेशनो को ट्रेनो का परिचालन प्रारंभ करने एवं टर्मीनेशन की सुविधायुक्त बनाया जाना चाहिए। बल्लारशाहा-गोंदिया (चांदाफोर्ट पैसेंजर) और कटंगी मेमू प्रतिदीन गोंदिया 2 घंटे करीब लेट आती है। गोंदिया-दुर्ग पैसेजर प्रतिदीन लेट छुटती है। इसमें सुधार किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments