Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedनाबालिग को भगा ले जानेवाले की तलाश में जुटी पुलिस

नाबालिग को भगा ले जानेवाले की तलाश में जुटी पुलिस

गोंदिया. दवनीवाड़ा थाने के तहत नाबालिग युवती को भगाकर ले जानेवाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था. जिसके बाद दवनीवाड़ा पुलिस ने नाबालिग युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया. लेकिन घटना का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. अब पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है. जिसमें नागरिकों से सहयोग करने का आह्वान किया गया है. फरार आरोपी का नाम झारखंड राज्य के जिला हजारीबाग, तहसील काटकमसंडी अंतर्गत पेलावल निवासी मो. दिलदार मो. इरफान अंसारी (21) है.
जानकारी के अनुसार झारखंड राज्य के पेलावल निवासी आरोपी मो. दिलदार मो. इरफान अंसारी काम के सिलसिले में आया था. इस बीच वह दवनीवाड़ा थाने के तहत नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया. इस मामले की शिकायत दर्ज होते ही दवनीवाड़ा पुलिस ने जांच कर नाबालिग युवती को उसके चंगुल से छुड़ा लिया और उसे पेलावल से गोंदिया लाया गया. आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. इस मामले में पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है. आरोपी की ऊंचाई 165 सेमी, सावला रंग, गोल चिपटा चेहरा होकर इस तरह का युवक कहीं भी नजर आए तो तत्काल दवनीवाड़ा पुलिस स्टेशन से संपर्क करें, ऐसा आह्वान पुलिस ने किया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments