Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedई-रिक्शा पर गिरा पेड़, दो छात्र घायल

ई-रिक्शा पर गिरा पेड़, दो छात्र घायल

गोंदिया. तिरोड़ा तहसील के खैरबोड़ी में स्थित इग्लिश स्कूल के छात्रों को घर छोड़ने जा रहे ई-रिक्शा पर अचानक चुरड़ी मार्ग पर पेड़ गिर गया. जिसमें दो छात्र घायल हो गए. यह घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे घटित हुई.
जानकारी के अनुसार, खैरबोड़ी में स्थित मास्टर केअर पब्लिक स्कूल के छात्रों की छुट्टी होने के बाद ई-रिक्शा चालक छात्रों को लेने गया. ई-रिक्शा में कुल 7 छात्र लेकर चालक चुरड़ी मेन रोड़ से जा रहा था. इसी दौरान करीब 5 बजे सड़क किनारे का करंजी का पेड़ रिक्शा पर गिर पड़ा. जिसमें दो छात्र घायल हो गए. वहीं 5 छात्र बाल-बाल बच गए. ग्रामीणों के मदद से छात्रों को बाहर निकाला गया तथा घायल छात्रों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन घायल छात्रों को 15 अक्टूबर को सुरक्षित घर छोड़ दिया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments