गोंदिया. शहर के प्रभाग क्रमांक १ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बैठक पूर्व विधायक राजेंद्र जैन की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में आगामी नगर परिषद चुनाव को ध्यान में रखते हुए सशक्त उम्मीदवारों के चयन और सूक्ष्म नियोजन के संदर्भ में सविस्तर चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने कहा की, सांसद प्रफुलभाई पटेल का सशक्त नेतृत्व गोंदिया शहर के विकास और प्रगति की दिशा में सतत कार्यरत है। गोंदिया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, द्रुतगति रेल का स्टॉपेज, रेल स्टेशन का आधुनिकीकरण, बिरसी हवाई अड्डे से व्यापारी, विद्यार्थी जैसे आवश्यक हवाई सेवा से विकास को गती देना तथा पायाभूत सुविधाओं का विस्तार यह सब उनके नेतृत्व में संभव हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनसंपर्क बढ़ाएँ, जनता की समस्याएँ समझें और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें। कार्यकर्ता मजबूत होंगे तो पार्टी स्वतः मजबूत होगी। यदि हमें आगामी चुनावों में मजबूती से उतरना है, तो हर कार्यकर्ता को पार्टी से जोड़ना आवश्यक है, ऐसा आवाहन उन्होंने किया। बैठक में राजेंद्र जैन, अखिलेश सेठ, सुनील पटले, विनायक शर्मा, शैलेश वासनिक, भीमदास तांडेकर, आशीष ठाकरे, रामदास तांडेकर, कपूरचंद तांडेकर, अशोक मरठे, ऊके सर, बंडू चौहान, टेकराम पाचे, गिरधारी साखरे, सुभाष फुंडे, भूपेन तांडेकर, कुणाल बाहे, रोहित पाचे, हरीश सेलोकर, घनराम पाचे, प्रवीण मराठे, प्रदीप मराठे, आकाश बंसोड़, रौनक ठाकुर, नरेंद्र बेलगे पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रभाग क्रमांक १ में संगठन सशक्तीकरण पर जोर : पूर्व विधायक राजेंद्र जैन
RELATED ARTICLES






