Sunday, April 26, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedनप चुनाव में लेन-देन पर हो रही चर्चा, गेम पलटने की रणनीति

नप चुनाव में लेन-देन पर हो रही चर्चा, गेम पलटने की रणनीति

गोंदिया : नगर परिषद चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, गोंदिया की राजनीतिक हवा लगातार गर्म होती जा रही है. प्रचार अवधि सीमित होने से उम्मीदवार सीधे घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद कर रहे हैं. इस दौरान वे न सिर्फ अपनी योजनाएं बता रहे हैं, बल्कि नागरिकों की मूल समस्याएं, स्थानीय मुद्दे और शिकायतें भी सुन रहे हैं. समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन देकर उम्मीदवार वोटरों का भरोसा जीतने की कोशिशों में जुटे हैं. स्थानीय कार्यकर्ता भी पूरी ताकत झोंक रहे हैं, जिससे चुनावी माहौल और अधिक उग्र होता जा रहा है. इस बीच गुप्त बैठकों का दौर भी चला पड़ा है जो माहौल पलटाने की एक व्यापक रणनीति का हिस्सा होता है. इसमें लेन-देन की भी चर्चा होती है और लगभग हर दल को इस तर्क की गुप्त रणनीति पर काम करना पड़ता है. राजनीतिक दलों के उम्मीदवार अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ पूरी तैयारी से मैदान में हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार भी अब अपने चिन्ह के साथ मतदाताओं तक पहुंच रहे है. व्यक्तिगत पहचान, पुराने संपर्क और नेटवर्क के सहारे जोरदार प्रचार युद्ध शुरू है, और हर घर तक चुनाव चिन्ह पहुंचाने की कोशिश में जुटे हैं. इसी लिहाज से गुप्त बैठकें महत्वपूर्ण हो गई है. बड़ी सभाओं से अधिक अब मुकाबला गुप्त बैठकों की रणनीतियों पर टिक गया है. ‘सायलेंट गेम’ के सहारे निर्णायक और प्रभावशाली वोटरों को साधने की कोशिशें जारी हैं. प्रभागों में प्रभावशाली लोगों और कोर ग्रुप कार्यकर्ताओं के साथ देर रात तक हो रही बैठकों में अंतिम समय में समीकरण बदलने, साइलेंट वोटरों को साधने और रणनीति पलटने पर गंभीर चर्चा हो रही है. कुछ हलकों में लेन-देन जैसी चर्चाओं की भी चर्चा तेज हो गई है, जिससे यह स्पष्ट है कि चुनावी जंग अब पूरी तरह टकराव के मोड में प्रवेश कर चुकी है.

आखिरी दिनों की कसरत शुरू

उम्मीदवारों को बेहद कम दिनों में बैठकों, संपर्क यात्राओं, रणनीतिक गुप्त बैठकों और मतदाता प्रबंधन जैसे बड़े काम निपटाने पड़ रहे हैं. इसी वजह से चुनाव का यह मुकाबला अंतिम क्षण तक रोमांचक और बेहद कांटे का रहने वाला है. शहर का ध्यान अब उम्मीदवारों के हर कदम पर नजर रखने वाली चालों और मतदाताओं के अंतिम फैसले पर टिका है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments