खड़े टैंकर को बाइक की टक्कर, चालक गंभीर घायल

0
285

गोंदिया. देवरी के एमआईडीसी परिसर में सुफलाम कंपनी के पास परसटोला मार्ग पर 15 फरवरी की सुबह 11.30 बजे एक खड़े टैंकर को मोटरसाइकिल पीछे से टक्कर मार दी. जिसमें संजयनगर निवासी अनुज कैलास मेश्राम (15) गंभीर रुप से घायल हो गया. उसे ग्रामीण अस्पताल देवरी में ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोंदिया भेज दिया गया.
जानकारी के अनुसार, अनुज अपनी मोटरसाइकिल क्र. एमएच 36 – आर 6522 से एमआईडीसी परिसर के परसटोला रस्ते से जा रहा था. इसी मार्ग पर सुफलाम कंपनी की स्थापना की गई है. जहां ट्रकों की मदद से कच्चे माल की आपूर्ति की जाती है. परसटोला मार्ग पर ट्रकों की कतारे लगी रहती है. इसी बीच टैंकर क्र. केए 01 – एपी 1300 रास्ते के बाजू में खड़ा था. जिसे मोटरसाइकिल चालक ने पीछे से टक्कर मार दी. जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया. ग्रामीण अस्पताल देवरी में उपसर प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे गोंदिया रेफर कर दिया गया. देवरी पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here