मंदिर में चोरी, आरोपी गिरफ्तार, 90 हजार 400 रु. का माल जब्त

0
281

गोंदिया. शहर थाने के तहत ग्राम चुटिया के भगवान श्रीराम मंदिर से चोरी करने वाले आरोपियों को शहर पुलिस ने गिफ्तार किया है. आरोपियों के पास से कुल 90 हजार 400 रु. का माल जब्त किया गया. आरोपियों के नाम संजय नगर निवासी साहिल उर्फ रसुल रशीद शेख (24), मुशीर उर्फ शाहरुख मुनीर शेख व एक नाबालिग युवक शामिल है.
जानकारी के अनुसार, चुटिया के भगवान श्रीराम मंदिर में अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी की थी. चुटिया निवासी फिर्यादी उमेश गोमाजी पारधी (35) की शिकायत पर शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया था. जिसकी जांच हवलदार दीपक रहांगडाले कर रहे थे. पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते के मार्गदर्शन डीबी टीम के पुलिस उपनिरीक्षक अनिल डोंगरवार व पुलिस अंमलदार 27 अप्रैल को गश्त पर थे. इसी दौरान जानकारी मिली कि साहिल उर्फ रसुल रशीद शेख व उसके दो साथिदारों ने मंदिर में चोरी की है. जानकारी के आधार पर संदिग्ध आरोपी साहिल उर्फ रसुल रशीद शेख (24) को हिरासत में लिया गया. उसकी गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपने साथिदार मुशीर उर्फ शाहरुख मुनीर शेख व एक नाबालिग युवक के साथ चोरी करने का अपराध कबुल किया. आरोपियों के पास से तीन घंटी, चार हजार रु. नकद, दो सोने की मनी, एक मोटरसाइकिल ऐसा कुल 90 हजार 400 रु. का माल जब्त किया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर के मार्गदर्शन में शहर थाने के पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते, डीबी टीम के पुलिस उपनिरीक्षक अनिल डोंगरवार, हवलदार कवलपालसिंग भाटिया, सतिश शेंडे, सुदेश टेंभरे, निशिकांत लोंदासे, दीपक रहांगडाले, प्रमोद चव्हाण, सिपाही दिनेश बिसेन, सुभाष सोनवाने, अशोक रहांगडाले, कुणाल बारेवार, मुकेश रावते, प्रमोद शेंडे, सोनू नागपुरे, राकेश बंजारे, अजय बोपचे ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here