कॉग्रेस ने जीता खातिया, दतोरा व ढाकणी का ग्राम पंचायत उपचुनाव

0
222

गोंदिया. ग्राम पंचायत उपचुनाव की २८ अप्रैल को संपन्न मतदान एवम् आज २९ अप्रैल को घोषित नतीजों में, गोंदिया तालुके के ग्राम खातिया, ढाकणी व दतोरा में पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस समर्थित राजकुमार तावाडे, श्रीमती पोर्णिमा रामदास गणवीर व ग्राम ढाकणी से अनिल नागपूरे विजयी हुए है. सभी विजयी उम्मीदवारों ने पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के कार्यालय में भेंट देकर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी और भविष्य में ग्रामीण नागरिकों की अपेक्षाओं को पूरा करते हुए काँग्रेस पार्टी की मजबूती का संकल्प लिया.

इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के कार्यालय में पूर्व जि.प. सभापती अर्जुन नागपूरे ने सभी विजयी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया. उल्लेखनीय है कि गोंदिया तहसील में कुल 18 ग्राम पंचायत सीटों पर उपचुनाव था, जिसमें से ग्राम किन्ही, निलागोंदी (वार्ड क.3), ग्राम बटाना, ग्राम देवुटोला, ग्राम रतनारा, ग्राम माकडी में भी कॉग्रेस पार्टी के उम्मीदवार निविरोध निर्वाचित हो चुके है, यह विशेष उल्लेखनीय है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here