Monday, May 4, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedफर्जी बीज पर सख्त कार्रवाई करें : विधायक विनोद अग्रवाल ने दिए...

फर्जी बीज पर सख्त कार्रवाई करें : विधायक विनोद अग्रवाल ने दिए निर्देश

गोंदिया. गांववार प्रगतिशील किसान तैयार करने पर जोर देते हुए खाद लिंकिंग होने और फर्जी बीज पर सख्त कार्रवाई के निर्देश विधायक विनोद अग्रवाल ने तहसील कृषि अधिकारी कार्यालय, कृषि विभाग, गोंदिया के तत्वावधान में उपविभागीय अधिकारी गोंदिया के कार्यालयीन सभागृह आयोजित खरीफ सीजनपूर्व समीक्षा बैठक में दिए.
समीक्षा करते हुए विधायक अग्रवाल ने तहसील में बाग खेती का क्षेत्र बढ़ाने पर विशेष जोर देने की बात कही. उन्होंने आम, अमरूद, सीताफल, चिकू तथा तिलहन की खेती को प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने निर्देश दिए कि कृषि विभाग की सभी योजनाओं को किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाए. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सहायक कृषि अधिकारी कार्यवार डायरी तैयार कर अगली बैठक में उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें. इस अवसर पर जिप के कृषि व पशुसंवर्धन सभापति दीपा चंद्रिकापुरे, पंस सभापति मुनेश रहांगडाले, उपसभापति शिवलाल जामरे, पूर्व उपसभापति नीरज उपवंशी, जिप सदस्य वैशाली पंधरे, आनंदा वाढिवे, पंस सदस्य शैलेजा सोनवाने, जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी निलेश कावनडे, कृषि उपसंचालक व उपविभागीय कृषि अधिकारी महेंद्र ठोकले, कृषि विज्ञान केंद्र हिवरा के उद्यानविद्या शास्त्रज्ञ विजय कोरे, विषय विशेषज्ञ मनोज भोमटे, तहसील कृषि अधिकारी नेहा आढाव सहित कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.
इस अवसर पर जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी नीलेश कानवड़े ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. तहसील कृषि अधिकारी नेहा आढाव ने प्रस्तावना प्रस्तुत किया और खरीफ मौसम के लिए योजना और योजनाओं का अवलोकन दिया. मंडल कृषि अधिकारी रेशिम रामटेके ने मृदा व जल संरक्षण योजना, सुमित नंदनवार ने पोकरा योजना की जानकारी दी. साथ ही सुनील खडसे ने प्राकृतिक खेती के बारे में मार्गदर्शन किया. संचालन उप कृषि अधिकारी टी.एस. तुरकर, जे.टी. मेंढे ने किया. बैठक में तहसील के प्रगतिशील किसान व कृषि विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments