भगवान झुलेलाल जयंती महोत्सव के अवसर पर निकली शोभायात्रा का चाबी संघटनने किया स्वागत

0
229

गोंदिया : गोंदिया शहर में बड़े धूमधाम से ढोल नगाड़ो के साथ भगवान श्री झुलेलाल जी जयंती के अवसर पर जुलुस यात्रा निकाली गई जिसमे गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में जनता की पार्टी चाबी संगठन के पदाधिकारियों ने और कार्यकर्ताओ ने गाँधी प्रतिमा के समीप शारदा वाचनालय के समक्ष सिंधी समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का स्वागत किया और जूलुस में सहभागी सिंधी समाज के भाइयो और बहनों को आइसक्रीम का वितरण किया गया. बड़ी संख्या में जुलुस यात्रा में सिंधी समाज के भाई और बहन उपस्थित थे. इस अवसर पर जनता की पार्टी के पदाधीकारीयो द्वारा जुलुस में भगवान श्री झुलेलाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.
इस अवसर पर जनता के पार्टी के अध्यक्ष भाउराव उके, मोहन गौतम किसान आघाडी जिल्हाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष कशिश जायसवाल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष शिव शर्मा, युवानेता रोहित अग्रवाल, पूर्व पार्षद धर्मेश (बेबी) अग्रवाल, पूर्व सभापती विवेक मिश्रा, दीपक बोबडे पूर्व पार्षद, समीर आरेकर जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, हंसू वासनिक,पंकज सोंनवाने, मोन्या नागदवने,राम पुरोहित, अहमद मनिहार, अभय मानकर शहरअध्यक्ष युवामोर्चा, दद्दा बहेकार, अनिल हुन्दानी, आशिष ठकरानी, अमित बिरिया, विक्की नागरीकर, मुकेश हलमारे, लोकु पटले, बाल्या दलाल, सुधांशु पांडे, अंकित डोये, अतुल शरणागत, इत्यादी पदाधिकारी तथा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here