मध्यप्रदेश के गांजा सप्लायर को किया गिरफ्तार

0
241

गोंदिया : आमगांव से सालेकसा मार्ग पर कुछ दिन पहले एक गांजा तस्कर को पकड़ा गया था. उसे गांजा को सप्लाय करता है, इसता पता लगाते हुए पुलिस निरीक्षक बाबासाहेब बोरसे ने मध्य प्रदेश के गांजा सप्लायर भूवनलाल केसरीराम कालबेले (55) को बालाघाट जिले के कुंभारी कला से गिरफ्तार किया है.
नशा विरोधी अभियान चलाते हुए पानगांव, आमगांव से सालेकसा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थानीय अपराध शाखा ने जाल बिछा कर 50 हजार रु. का गांजा जब्त किया गया था. इस मामले में सालेकसा के खोडगड निवासी आरोपी चंद्रभान जियालाल नागपुरे (26) को गिरफ्तार किया गया था व आरोपी के खिलाफ सालेकसा पुलिस थाने मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर, उपविभागीय पुलिस अधिकारी विजय भिसे ने सालेकसा को अपराध की जांच करने और आरोपी से गांजा की आपूर्ति करने के निर्देश दिए थे. वरिष्ठों के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक बाबासाहेब बोरसे ने आरोपी भुवनलाल केसरीमल कालबेले को बालाघाट (मध्यप्रदेश) जिले के कुंभरी कला से गिरफ्तार किया है. उसके घर से 2 किलो 666 ग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 58 हजार 652 रु. बताई जा रही है. गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं. उक्त कार्रवाई स्थानीय गुन्हा शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे के मार्गदर्शन में हवालदार ठाकरे, गायधने, पटले, सिपाही भांडारकर, सालेकसा थाने के पुलिस निरीक्षक बाबासाहेब बोरसे, पुलिस उपनिरीक्षक गणेश शिंदे, पुलिस नायक इंगले, पगारवार, गौतम वेदक, महिला सिपाही अंबाडारे ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here