पूर्व पालकमंत्री डॉ. फुके के जन्मदिवस पर गोंदिया में मरीजों को ब्लेंकेट, फल व मिठाई वितरित

0
193

गोंदिया. 5 जनवरी को गोंदिया-भंडारा जिले के पूर्व पालकमंत्री एवं दोनों जिले के जुझारू, कर्मठ व लोकप्रिय नेता डॉ. परिणय फुके के जन्मदिवस पर गोंदिया स्थित बाई गंगाबाई महिला शासकीय जिला अस्पताल में महिला मरीजो को, भारतीय जनता पार्टी गोंदिया शहर, युवामोर्चा एव परिणय फुके मित्र परिवार द्वारा जरूरतमंद परिजनों को ब्लेंकेट, फल और अन्य सामग्री का वितरण कर तथा मिठाई बांटकर लाडले नेता का उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया गया।

इस शुभ अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सुनील केलनका, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्र फुंडे, पूर्व सभापति श्रद्धा अग्रवाल, जिला समन्वयक डॉ. जयंतीताई पटले, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष भावनाताई कदम, जिला महामंत्री पूजा तिवारी, उतर भारतीय मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभा भारद्वाज, भाजपा जिला सचिव राकेश अग्रवाल, शंभुशरण सिंह ठाकुर, भाजपा शहर अध्यक्ष अमित झा, शहर महामंत्री गोल्डी गावंडे, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकरे, ओबीसी शहर अध्यक्ष चंद्रभान तरोने, लक्ष्मी चौधरी, नरेंद्र हॉलानी, रीता बागड़े, सुनील तिवारी, बाबू बटर, राहुल श्रीवास, बबली ठाकुर, योगेश सोलंकी, गुड्डू चांदवानी, अर्पित पांडे, पंकज भिवगड़े, मिलिंद बागड़े, मनीष पोपट, किशोर चौधरी, राहुल वटी, मंगेश श्रीवास, सागर पेडलेवार, महिलाओं में श्रद्धा अग्रवाल, मल्लेश्वरी दामोदर सहित अनेक महिलाएं व मित्रमंडल की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here