भालू के हमले में दो लोग घायल

0
203

खैरी/सुकली खेत परिसर की घटना
गोंदिया. भालू के हमले में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना 8 जनवरी को शाम करीब चार बजे अर्जुनी मोरगांव तहसील के खैरी (सुकली) में खेत में काम करने के दौरान घटित हुई. घायलों के नाम खैरी निवासी हितेश केशव गावडकर और दुलाराम मोतीराम भोयर बताया गया हैं.
खैरी/सुकली के हितेश गावडकर और दुलाराम मोतीराम भोयर दोनों खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान भालू ने उन दोनों पर हमला कर दिया. जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को साढ़े पांच बजे के बीच ग्रामीण अस्पताल अर्जुनी मोरगांव में भर्ती कराया गया. डा. नितिन तिरपुडे, डा. डी.एन. कापगते, डा. प्रांजल पंपालिया ने उनका इलाज किया. चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here