पूर्व पालकमंत्री डॉ. फुके के गोंदिया आगमन पर अनेक समाजसेवी संस्थाओं द्वारा जोरदार स्वागत

0
222

गोंदिया. राज्य के पूर्व मंत्री एवं गोंदिया जिले के पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके के 11 जनवरी को गोंदिया दौरे के दौरान शहर में विभिन्न समाजसेवियों, व्यापारी संघ, पक्ष नेताओं व पूर्व नगर सेवकों से उनके कार्यालय, निवास स्थान पर पहुँचकर उनसे प्रत्यक्ष भेंट की वही उनके आगमन पर समाजसेवियों, शहर वासियों ने ढोल तासे, आतिशबाजी और पुष्प वर्षा अर्पित कर गर्म जोशी से उनका स्वागत किया।

पूर्व पालकमंत्री डॉ. श्री फुके ने गोंदिया दौरे के दौरान भाजपा नेत्री शालिनीताई डोंगरे के निवास स्थान पर भेंट दी। इस दौरान अनेक महिलाओं ने श्री फुके के हस्ते भाजपा में प्रवेश किया।

श्री फुके ने रामनगर स्थित नरुभाई हालानी के कार्यालय में सदिच्छा भेंट दी। यहां जलाराम मंडल, बिरजू चौक, रामनगर क्षेत्र के अनेक समाजसेवियों द्वारा डॉ. परिणय फुके का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। डॉ. श्री फुके ने स्व. किशोर भाई हालानी के कार्यो का स्मरण कर उन्हें अभिवादन किया।

गणेशनगर में डॉ. फुके, बबली ठाकुर एवं भाजपा जिला महासचिव सुनील केलनका के निवास स्थान पर पहुँचे। यहां पक्ष के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ परिवारजनों से भेंट की। पक्ष कार्यकर्ताओ द्वारा श्री फुके का जोरदार स्वागत किया गया।

डॉ. परिणय फुके ने शहर की व्यापारी संस्थाओं से भी भेंट की। उनके द्वारा शहर में किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की एवं समय समय पर कटिबद्धता के साथ खड़े रहकर आने वाली बाधाओं, समस्याओं का समाधान करने का विश्वास जताया। इस दौरान उन्हें 22 जनवरी को गोरेलाल चौक में होने वाले प्रभु श्रीराम उत्सव महोत्सव हेतु निमंत्रित किया गया।

डबलिंग कॉलोनी स्थित वर्षों पुराने भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में भेंट देकर भगवान जगन्नाथ का आशिर्वाद ग्रहण किया तथा मंदिर के जीर्णोद्धार में आ रही बाधाओं से अवगत होकर उसके समाधान हेतु आश्वत किया। इस दौरान अक्षत वितरण कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सभी से भेंट की। इस भेंट के दौरान भाजपा जिला महासचिव सुनील केलनका, शालिनीताई डोंगरे, भाजपा शहर अध्यक्ष अमित झा, राकेश अग्रवाल, पूजा तिवारी, संजय मुरकुटे, नरेंद तुरकर, अंशुल बिसेन, बबली ठाकुर, नरु भाई हालानी, चैतन्य सोनछात्रा, मनीष सोनी, निशांत हालानी, गोंदिया जिला व्यापारी चेरिटेबल असोसिएशन के अध्यक्ष संजय जैन, महेंद्र खंडेलवाल, रवि मुंदड़ा, विजय अग्रवाल, राजेश्वर कनोजिया, आनंद जैन, अंकित जैन, राजा इसरका, अमर गांधी, आशीष अग्रवाल, सूर्यांश जैन, नाटू शाह, राजेन्द्र बिसेन, जगन्नाथ मंदिर के डॉ. दीपक बाहेकर, विनोद बिहारी साहू, आलोक मोहंती, महेंद्र देशमुख, सतीश देशमुख, महेश करियार, मनोज पटनायक, अंकित कुलकर्णी, काथरानी जी, जलजीत सिंग खालसा, बसंत ठाकुर, कालू यादव, सुनील कोहले, सहित अनेक समाजसेवियों से भेंट कर अनेक विषयों पर चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here