गोंदिया. जिलाधीश व जिला दंडाधिकारी प्रजीत नायर ने 14 फरवरी को एम.पी.डीए. अधिनियम के तहत शातिर आरोपी को एक वर्ष के चंद्रपुर कारावास में भेजा गया है. आरोपी का नाम आसोली निवासी राहुल भजनदास गेडाम (25) बताया गया है. आरोपी के खिलाफ ग्रामीण थाने में अवैध शराब बिक्री, मारपीट, छेड़छाड़ आदि के कई मामले दर्ज हैं. पुलिस द्वारा उसके खिलाफ बार-बार की गई कार्रवाई के बावजूद उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. इसलिए केशोरी क्षेत्र में लोक शांति, कानून व व्यवस्था को बाधित होने से रोकने के लिए आरोपी के खिलाफ एपीडीए के तहत प्रस्ताव जिलाधीश को भेजा गया. जिलाधीश नायर ने आरोपी को एक वर्ष के लिए चंद्रपुर सेंट्रल जेल में भेजने का आदेश दिया है.
एमपीडीए के तहत आरोपी को भेजा चंद्रपुर जेल
RELATED ARTICLES






