यात्रियों का सामान चोरी करने वाला गिरोह का एक पुरुष, दो महिला गिरफ्तार

0
274

गोंदिया. मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ नागपुर दीपचंद्र आर्य द्वारा आपरेशन यात्री सुरक्षा के मद्देनजर उनकी सेवा और सुरक्षा को सर्वोपरी रखते हुए उनके द्वारा गठित मंडल टास्क टीम द्वारा उनके मार्गदर्शन व प्रभारी निरीक्षक वी. के. तिवारी के सुपरविजन उपनिरीक्षक विनेक मेश्राम, सउनि के.पी. गवली , आरक्षक खोखर, सुनील बारमाटे, रामपाल, अनिल मढ़ावी व महिला आर. ज्योतीबाला द्वारा यात्री सामान चोरी करने वाले अपराधियों के पतासाजी व रात्रीकालीन गुप्त निगरानी में तैनात थे. इस दौरान SCNL /NGP से सूचना फुटेज प्राप्त हुई कि ट्रेन क्र. 20917 पुरी हमसफर में संदिग्ध आरोपी मोबाइल चोरी कर भाग रहा है. सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए टास्क टीम व आरपीएफ गोंदिया द्वारा गाड़ी आने उपरांत समय लगभग 3.33 बजे आरोपी संबलपुर उड़ीसा निवासी जाबीर नाजिर हुसैन (34), उसके साथी संदिग्ध महिला मीता मुखी जाबिर हुसैन (33), छेदी पालक मीता मुखी (19) को भी उतारा गया. संदिग्ध के पास चोरी का मोबाइल बरामद हुआ. उक्त मोबाइल के संबंध में नागपुर में धारा 379 के तहत मामला दर्ज है. जिसके तहत आरोपियों को चोरी संपत्ति को सलग्न के लिए सुपुर्द किया गया. चोरी संपत्ति की कीमत 16000 रु. है. साथ ही दोनों साथी महिलाओं के पास से 25,220 रू. व 3 मोबाइल बरामद किए गए. उक्त दोनो को भी जांच पड़ताल के लिए जीआरपी नागपुर को सुपर्द किया गया. तीनों के आपसी संबंध पति, पत्नी, पुत्री बताए है. लेकिन तीनों के द्वारा कोई दस्तावेज पेश नही किए. उक्त गिरोहो द्वारा अन्य खुलासे भी किए जा सकते है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here