अवैध शराब अड्डों पर छापे 4.76 लाख का माल जब्त

0
212

गोंदिया : त्यौहारों के दौरान सार्वजनिक शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए तिरोड़ा पुलिस द्वारा अवैध व्यवसाय करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 5 अप्रैल को शहर के संत रविदास वार्ड में अवैध शराब व्यवसायियों के अड्डे पर छापामार कार्रवाई कर पुलिस ने लाखों का माल बरामद किया। आरोपी वनमाला भीमराव झाडे के पास से 48 हजार रुपए मूल्य का 12 बोरी महुअा सड़वा, शीला विनोद खरोले के पास से 64 हजार रुपए मूल्य का 16 बोरी महुआ सड़वा, दिलीप घनश्याम बरीयेकर के यहां से 1 लाख 12 हजार रुपए मूल्य का 28 बोरी महुआ सड़वा, शामराव श्रीराम झाडे के यहां से 1 लाख 44 हजार रुपए मूल्य का 36 बोरी महुआ सड़वा एवं सूरज प्रकाश बरीयेकर के यहां से 1 लाख 8 हजार रुपए मूल्य का 27 बोरी महुआ सड़वा मिलाकर कुल 4 लाख 76 हजार रुपए का माल बरामद किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here