गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील के इटियाडोह बांध गोठनगांव में मछली पकड़ने गए एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक व्यक्ति का नाम बोंडगांव सुरबन निवासी हेमराज रामदास सिकरामे (40) बताया गया है. यह घटना 10 सितंबर की दोपहर 12 बजे सामने आई. प्राप्त जानकारी के अनुसार इटियाडोह बांध क्षेत्र में भोई धीवर और बंगाली समुदाय सहित अन्य समुदाय इटियाडोह बांध और उसके आसपास बड़े पैमाने पर मछली उत्पादन से अपना जीवन यापन करते हैं. मछली पकडने का कार्य पिछले दो दिनों से किया जा रहा है. जिले में दो दिनों भारी बारिश हो रही है. जिससे जलाशय लबालब भर चुके है. इसी बीच बोंडगांव सुरबन निवासी हेमराज व उसका भाई अजय रामदास सिरकामे (37) इटियाडोह धरण के मुख्य नहर में मछली पकडने के लिए जाल डाला था. लेकिन आज सुबह से बारिश हो रही थी. इसलिए बड़ी संख्या में जमा हुई मछलियों को निकालने के लिए जाल खींच रहा था कि उसका पैर फिसल गया और वह नहर में बह गया. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी केशोरी पुलिस को दी गई.
इटियाडोह बांध में मछली पकड़ने गए व्यक्ति की मौत
RELATED ARTICLES






