एकही नारा एकही नाम, जय श्री राम जय श्री राम…

0
288

श्री राम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, उमड़ा भारी जन सैलाब..
जगह जगह फल, जूस, आईस्क्रिम का किया गया वितरण..
गोंदिया : भगवान श्री राम का जन्मोत्सव श्रद्घा और भक्ति के साथ यहां आयोजित हुआ. शहर के प्रमुख राम मंदिर, रामनगर में भगवान श्री राम का अभिषेक पूजन किया गया तथा संगीत की धुन पर आरती के साथ श्रीराम जन्मोत्सव विधि विधान से आयोजित हुआ.
यह उल्लेखनीय है कि 1989 से सतत हो रहा आयोजन श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा सन 1989 से प्रति वर्ष जन्मोत्सव धुमधाम व उत्साह के साथ मनाया जाता है. रामनगर राम मंदिर में विधीवत पूजा अर्चना के साथ प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव संपन्न हुआ. शोभायात्रा रामनगर राम मंदिर से सांसद प्रफुल पटेल बंगला, रामनगर बाजार चौक, राजलक्ष्मी चौक, पाल चौक, स्व.राधेश्याम साहू चौक, गोल बंगला चौक, राम मंदिर, कालेखां कंपनी, बालाघाट रोड़ केशर होटल के सामने से न्यू ओवर ब्रीज, डा. आंबेडकर प्रतिमा से सुभाष गार्डन के सामने से पुराना आरटीओ ऑफीस, इंगले चौक, नेहरु चौक, खोजा मस्जिद चौक, श्री टॉकीज, विकास मेडिकल, दुर्गा चौक, गोरेलाल चौक, गांधी प्रतिमा, यादव चौक, हेमू कालानी चौक, शंकर चौक, भवानी चौक, सुभाष ग्राउंड, वडेरा बिल्डिंग होते हुए श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, श्री अग्रसेन भवन पहुंची, जहां आरती, प्रसाद वितरण के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ.

भव्य शोभायात्रा
दोप. 3.30 बजे श्रीराम मंदिर, रामनगर से आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई. समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भगवा रंग के गमछे पहनकर पुरे वातावरण को भगवामय कर दिया, वहीं शोभायात्रा के दौरान लोगों ने घरों के सामने तोरण, वंदनवार, सजावट कर शोभायात्रा का स्वागत किया तथा प्रमुख मार्गों व चौराहों पर रामचरित्र मानस की चौपाईयां युक्त बैनर व स्वागत द्वार लगाए गए, शोभायात्रा के मार्ग में स्थान स्थान पर पेयजल, प्रकाश आदि की व्यवस्था की गई, लोगों को शरबत, फल, आईस्क्रीम आदि का वितरण किया गया. शोभायात्रा में सुंदर व आकर्षक रथ पर प्रभु रामचंद्र, नयनाभिराम, मनभावन आकर्षक झांकियां व बाजे गाजे और नाचते युवकों की टोलियां शामिल थी.

लॉयन्स क्लब गोंदिया रॉयल द्वारा स्वच्छता अभियान..
पिछले पांच-छे वर्षों पूर्व राम नवमी एवं अन्य उत्सवों पर गोंदिया शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था लॉयन्स क्लब गोंदिया रॉयल द्वारा स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई व लॉयन्स क्लब गोंदिया रॉयल के सदस्यों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाते हुए श्रीराम शोभायात्रा के दौरान फल व पेय पदार्थ के डिस्पोजल व अन्य सामग्रियां जो मार्गों पर डाली गई थी. उन्हें नगर परिषद कर्मचारियों के साथ एकत्र किया कर शहर को स्वच्छ रखने का कार्य किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here