कंटेनर व ट्रक की भिड़ंत में दो घायल

0
278

गोंदिया : ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत हो गई. इस हादसे में कंटेनर का चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना ग्राम पांजरा के बस स्टॉप के सामने 24 फरवरी की शाम लगभग 6 बजे घटी. जानकारी के अनुसार ट्रक क्र. MH 40 Ak 7558 तुमसर से तिरोड़ा आ रहा था और कंटेनर HR 38 AC 7486 विपरित दिशा से जा रहा था. तभी दोनों में आमने  सामने ही टक्कर हो गई. इसमें कंटेनर पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. कंटेनर के चालक व  क्लीनर दोनों को गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें उपचार के लिए उपजिला अस्पताल तिरोड़ा में भर्ती कराया गया है. जबकि ट्रक के चालक और  क्लीनर सुरक्षित बताए गए है. जांच तिरोड़ा पुलिस कर रही हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here