Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedकरेले तोड़ने पर दो गुटों में मारपीट, 11 लोगों पर मामला दर्ज

करेले तोड़ने पर दो गुटों में मारपीट, 11 लोगों पर मामला दर्ज

गोंदिया. बाड़ी के करेले और ककड़ी तोड़ने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया. इस विवाद में दोनों गुटों के 11 लोगों ने एक-दूसरे की पिटाई कर दी. जिसमें सात लोग घायल हो गए. यह घटना सालेकसा तहसील के खड़खड़ीटोला गांव में घटित हुई. सालेकसा पुलिस ने उन 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
पिछले 20 वर्षों से सालेकसा तहसील के खड़खड़ीटोला गांव के दो परिवार दमाहे और मच्छिरके बाड़ी को लेकर विवाद में हैं. इसी बीच बुधवार को जब राजेया दमाहे घर के बगल की बाड़ी में करेले और ककड़ी देख रही थी तब आरोपी उमेश गजराल मच्छिरके (42), पितेश्वरी उमेश मच्छिरके (35), दीपक उमेश मच्छिरके (20), जोहर गजलाल मच्छिरके (39), गजलाल बाबू मच्छिरके (64), श्यामकुवर गजलाल मच्छिरके (60) ने दुर्गा दमाहे को बांस से पीटा. विवाद सुलझाने गई दुर्गा दमाहे की चाची को भी पीटा गया. जबकि दूसरे गुट के आरोपी कांताप्रसाद शंकर नागपुरे (45), दुर्गा कांताप्रसाद नागपुरे (28), कौशल्या कांताप्रसाद नागपुरे (42), शंकर नत्थू नागपुरे (73), पूर्णा शंकर नागपुरे (45) ने गजलाल भागू मच्छिरके (65), दीपक उमेश मच्छिरके (18), जोहरलाल गजलाल मच्छिरके (40), प्रीतेश्वरी उमेश मच्छिरके (39), शामकुमार गजलाल मच्छिरके (61) को लाठी से पीटकर घायल कर दिया. इस घटना के संबंध में सालेकसा पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जांच हवलदार रामेश्वर राऊत कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments