Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedगर्मी का तांडव, सभी स्कूलों को 30 अप्रैल से बंद करने भाजयुमो...

गर्मी का तांडव, सभी स्कूलों को 30 अप्रैल से बंद करने भाजयुमो का जिलाधीश को ज्ञापन

स्कूलों के “विशेष दुकानों” से, गणवेश, सामग्री खरीदी सख्ती पर रोक लगाने की मांग
गोंदिया. अप्रैल माह में ही आग उगलने वाली गर्मी से तापमान में भारी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। गर्मी की उष्णता से गोंदिया सहित पूरा विदर्भ जल रहा है। उष्माघात, डिहाइड्रेशन, लू जैसे घातक प्रकोप के चलते लोग घरों से बाहर नही निकल रहे है। पर इन दिनों अभी भी स्कूलों में स्कूली बच्चों को गर्मी सहन करनी पड़ रही है। स्कूलों द्वारा अबतक गर्मी की छुट्टी घोषित नही की गई है। निजी स्कूलों में तो अभी भी क्लासेस जारी है, जिससे बच्चे उष्माघात की चपेट में आ सकते है। बढ़ती गर्मी के भीषण प्रकोप एवं इससे होने वाले स्वास्थ्य के बुरे प्रभाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा ने गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी डॉ. मंगेश गोंदावले को निवेदन देकर आगामी 30 अप्रैल से जिले की सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल/कॉलेजो को तत्काल प्रभाव से बंद करने हेतु मांग की है।
इसके साथ ही युवामोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने निवेदन में मांग की है कि, आजकल निजी स्कूलें अपना एक ट्रेंड चला रहे है। निजी स्कूल चालकों द्वारा बच्चों और उनके पालकों पर किसी विशेष दुकानों से स्कूल ड्रेस और शैक्षणिक सामग्री खरीदने की सख्ती थोपी जा रही है। ये शासन के निर्णय के विरुद्ध है। उन्होंने जिलाधिकारी से निजी स्कूलों द्वारा गणवेश खरीदी व शैक्षणिक सामग्री खरीदी के थोपे जा रहे इस सख्ती पर रोक लगाकर बच्चों के पालको को राहत देने की मांग की है। इस निवेदन सौंपने के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा गोंदिया जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, जिप सभापति लक्ष्मण भगत, पंस सभापति मुनेश रहांगडाले, पार्षद अभय अग्रवाल, भाजयुमो महामंत्री विक्की बघेले, अभय मानकर, संदीप श्रीवास, बिट्टू जायसवाल, हर्ष उजवने, ऋषभ मसानी, अविनाश जयसिंघानिया व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments