चोरी के टैबलेट सहित आरोपी गिरफ्तार, सुरक्षा बल नागपुर मंडल टास्क टीम की कार्रवाई

0
226

गोंदिया. रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा व उनके सामान की चोरी की रोकथाम के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. इसी के तहत मंडल टास्क टीम द्वारा एक आरोपी को चोरी के टैबलेट सहित बिरसौला स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई मंडल सुरक्षा आयुक्त दीप चंद्र आर्य के निर्देशन व मार्गदर्शन में की गई.
26 दिसंबर को निरीक्षक प्रभारी, रेलवे सुरक्षा बल, गोंदिया के नेतृत्व में मंडल टास्क टीम के प्रधान आरक्षक राहुल सिंह, प्रधान आरक्षक आर.सी. कटरे तथा सीआईबी गोंदिया के सहायक उप निरीक्षक आर.एस. बागडेरिया व सहायक उप निरीक्षक नासिर खान द्वारा संयुक्त रूप से बिरसौला स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बालाघाट जिले के जरेरा जागपुर निवासी विजय उर्फ लाला सोनेलाल यादव (24) बताया. उसके पास से सैमसंग कंपनी का एक टैबलेट बरामद हुआ. गहन पूछताछ करने पर आरोपी ने 25 दिसंबर को गाड़ी संख्या 68818 गढ़ा–गोंदिया मेमो लोकल में एक यात्री का टैबलेट चोरी करने का अपराध कबूल किया. 20 हजार रु. कीमत के टैबलेट सहित आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी गोंदिया को सौंप दिया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here