यात्रा के तहत किन्ही में ११ करोड़ ५१ लाख रुपयों के विविध विकासकार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण समारोह संपन्न
गोंदिया : गोंदिया विधानसभा में जनता की पार्टी (चाबी संगठन) के द्वारा गोंदिया विधानसभा में कर्तव्यपूर्ती एवं जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुवात की गई. जिसमे गोंदिया विधानसभा के विधायक विनोद अग्रवाल के प्रयत्नों से मंजूर ग्राम किन्ही में ११ करोड़ ५१ लाख रुपयों के विविध विकासकार्य का भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह बाज़ारचौक किन्ही में क्षेत्र के गणमान्य नागरिको की उपस्थिती में संपन्न हुआ. विधायक विनोद अग्रवाल ने अपने ५ वर्षीय कार्यकाल में अपने कर्तव्य को निभाते हुए अनेक विकासकार्य किन्ही में किए है और किन्ही के विकास के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे ऐसा कहकर उन्होंने किन्ही के नागरिको को आश्वस्त किया और यह भी कहा की उनके द्वारा संकल्पित कृषि गोदाम, महिला बचत गट भवन, वाचनालय, हर घर में राशन, हर घर में नल, और लाड़की बहनो के लिए वह एक भाई के रूप में उनके साथ हरदम रहेंगे और किसानो को भी वह समय-समय पर मदद करेंगे ऐसा विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा.
विधायक विनोद अग्रवाल ने कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए यह भी कहा की वह समाज के हर अंतिम व्यक्ति तक उनके समस्या का निराकरण कैसे कर सके और जनता की आवाज सदन में उठाकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए हम सदैव तत्पर रहते है. हमने आरोग्य के क्षेत्र में सुचारू रूप से व्यवस्था हो इसके लिए, स्कूली बच्चो को शिक्षा मिले, किसानो को और गोंदिया शहर को पीने का पानी मिले इसके लिए डांगोरली बैराज का काम करने का संकल्प लिया और हम जो संकल्प लेते है उसे बीच मंझधार में छोडकर नही जाते उसे पूरा करते है ऐसा भी विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा. पिछले विधानसभा में किन्ही के नागरिको ने माताओ ने बहनों ने भाइयों और पिता तुल्य बुजुर्गो ने जो साथ दिया उससे आज सेवा करने का अवसर प्रदान हुआ और उसी निर्धार से मै सदैव काम करता हूँ ऐसा विधायक विनोद अग्रवाल ने कर्तव्यपूर्ती एवं जनआशीर्वाद यात्रा हुई प्रारंभ में किन्ही में कहा. जनआशीर्वाद यात्रा में विधायक विनोद अग्रवाल इन्हें किन्ही के ग्राम के नागरिको ने जनआशीर्वाद दिया.
भूमीपूजन किये गये कार्यो में बौद्धविहार परिसर बळकटीकरण, किन्ही बसस्टॉप से किन्ही रोड बांधकाम, चर्च परिसर बळकटीकरण, मातामंदिर परिसर बळकटीकरण, नाली बांधकाम, सिमेंट रस्ता एवं किन्ही बाजार चौक से डांगोरली रस्ता बांधकाम का समावेश है.साथ ही लोकार्पण किए कार्यों में प्राथमिक स्कूल किन्ही में वर्गखोली बांधकाम, वॉलकंपाउंड बांधकाम, सिमेंट रस्ता, पानी की टंकी एवं बोरवेल निर्माण, सभा मंडप बांधकाम, चर्च परिसर बळकटीकरण, गिरिजाघर मे चावडी एवं सभामंडप बांधकाम, माता मंदिर, हनुमान मंदिर, चर्च परिसर, शिव मंदिर परिसर बळकटीकरण, गोवारी स्मारक बांधकाम, बाजार चौक परिसर गट्टू, मालूटोला मे शहीद बिरसा मुंडा स्मारक बांधकाम, महिला बचतगट भवन बांधकाम, कृषी उपज साठवण गोदाम, रस्ता खडीकरण, मालूटोला पूल बांधकाम का समावेश है.
कर्तव्यपूर्ती एवं जनआशीर्वाद यात्रा के तहत आयोजित भूमिपूजन एंव लोकार्पण समारोह में प्रमुख रूप से कार्यक्रम के उद्घाटक और भुमिपुजक के रूप में विधायक विनोद अग्रवाल और कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में पंचायत समिती सभापती मुनेश रहांगडाले, कार्यक्रम के सहअध्यक्ष सरपंच किन्ही गीताबाई उके, प्रमुख उपस्थिती में जनता की पार्टी के संयोजक भाउराव उके, ग्रामीण तालुकाध्यक्ष छत्रपाल तुरकर, महिला तालुकाध्यक्ष चैतालीसिंह नागपुरे, जिल्हा महामंत्री लखन हरिनखेड़े, जिला उपाध्यक्ष सुजीत येवले, महामंत्री आशीष नागपुरे, महामंत्री चेतन नागपुरे, महामंत्री अजित टेंभरे, महामंत्री कमलेश सोनवाने, महामंत्री ललित खजरे, महामंत्री रामराज खरे, महामंत्री सूर्यमणि रामटेके, महामंत्री दिनदयाल गायधने, महामंत्री शेखर शहारे, महामंत्री अशोक रिनायत, कृषि उत्पन्न बाजार समिती के संचालक धनंजय तुरकर, कृषि उत्पन्न बाजार समिती के संचालक ओमेश्वर (बाबा) चौधरी, कृषि उत्पन्न बाजार समिती के संचालक राधाकिसन ठाकुर, कृषि उत्पन्न बाजार समिती के संचालक जितेश टेंभरे, कृषि उत्पन्न बाजार समिती के संचालक श्यामकलाबाई पाचे, कृषि उत्पन्न बाजार समिती के संचालक कौशल्याबाई तुरकर, कृषि उत्पन्न बाजार समिती के संचालक मुरलीधर नागपुरे, जिप सदस्य वैशाली पंधरे, जिप सदस्य दिपा चंद्रिकापुरे, जिप सदस्य अनंदा वाढीवा, जिप सदस्य विजय उईके, पंचायत समिती सदस्य हिरामन डहाट, धापेवाडा जिप प्रमुख, श्री नरेश यडे पंचायत समिती प्रमुख, ग्राम पंचायत उपसरपंच दशाराम कहनावत, ग्राम पंचायत सदस्य चेतनाबाई खरे, ग्राम पंचायत सदस्य रमेश सय्याम, ग्राम पंचायत सदस्य किर्तीबाई बघेले, अध्यक्ष विवाद मुक्त समिती, मुकेश बघेले, ग्राम पंचायत सदस्य वैशालीबाई कुंभलकर, ग्राम अध्यक्ष किन्ही जनता की पार्टी दिलीप डहाट, पूर्व सरपंच इसुलाल कह्नावात, युवा मोर्चा तालुका सचिव प्रवीन बघेले हंसराज खरे, सुंदर कहनावत, गुलशन डहाट, रविंद्र खांडेकर, योगलाल खरे, नरेश जतपेले, संदीप चन्ने, नोक्लाल कहनावत, दामाजी खरे, हिरालाल बघेले, कुवर बघेले दुलीचंद डहाट, जितेन्द्र डहाट, संतोष डहाट, उमेश बघेले, मुकेश बंसोड, कुवर राउत, जितेंद्र राउत, अशोक कहनावत, लोकेश खरे, अक्षय कहनावत, इत्यादी कार्यकर्त्ता तथा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.
जनता की पार्टी (चाबी संघठन) की कर्तव्यपूर्ती व जनआशीर्वाद यात्रा हुई प्रारंभ
RELATED ARTICLES






