जिला परिषद कार्यालय परिसर में घुसा भालू

0
406

गोंदिया. शहर के गणेश नगर परिसर में सुबह 4 बजे एक भालू देखा गया. जिससे परिसर में हड़कंप मच गया. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बबली ठाकुर की नजर भालू पर उस वक्त पड़ी जब वह टहल रहा थे, उन्होंने और उनके साथियों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. इसी दौरान भालू गणेश नगर परिसर में स्थित जिला परिषद के लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में घुस गया. उसके घुसते ही दमकल कर्मियों ने प्रवेश द्वार बंद कर दिया और फिर भालू को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here