दोनों आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करें

0
221

नेशनल आदिवासी पीपल्स फेडरेशन की मांग
गोंदिया. गढ़चिरोली जिले के एटापल्ली तहसील के आदिवासी समुदाय की एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया. इन दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ऐसी मागं का ज्ञापन नेशनल आदिवासी पीपल्स फेडरेशन ने जिलाधीश को सौंपा.
गढ़चिरोली जिले में महिलाओं के उत्पीड़न की दर बढ़ती जा रही है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधि पूरी तरह से उदासीन हैं. नेशनल आदिवासी पीपल्स फेडरेशन ने भी सरकार और प्रशासन से इस पर गंभीरता से ध्यान देने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है. ज्ञापन सौंपते समय केंद्रीय सचिव दुर्गाप्रसाद कोकुडे, जिला अध्यक्ष करण टेकाम, सचिव नीलकंठ चिचाम, महिला उपाध्यक्ष संगीता पुसाम, चत्रुघन मरसकोल्हे, पी.बी. टेकाम, हेमंत पंधरे, रंजना उईके, दिलेश्वरी मरसकोल्हे, मनीष पुसाम, पूर्व पंस सदस्य चंद्रशेखर वाढवे, प्रशांत सिडाम आदि उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here