गोंदिया. गोंदिया में एक चौंकाने वाली घटना सामना आई है. एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया. इस मामले में एक युवक के खिलाफ पोस्को के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी युवक को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूरे हिंदू समाज ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस निरीक्षक बोरकुटे को ज्ञापन सौंपने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है.
रामनगर पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पीड़िता को मध्य प्रदेश के बालाघाट ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने इस बारे में अपने पिता को बताया था. उसके बाद पिता ने रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर 18 मार्च न्यायालय में पेश किया. इस घटना के बाद पूरे हिंदू समुदाय ने तीव्र आंदोलन का रास्ता अपना लिया है. बुधवार को सैकड़ों हिंदू समुदाय के लोगों ने रामनगर थाने के पुलिस निरीक्षक प्रवीण बोरकुटे से मुलाकात की और चेतावनी दी कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए, नहीं तो पूरा हिंदू समुदाय सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा. इस मामले को लेकर पुलिस निरीक्षक बोरकुटे से संपर्क करने पर उन्होंने कोई प्रतिसाद नहीं दिया.
नाबालिग लड़की का अपहरण कर मध्य प्रदेश में दुष्कर्म, युवक पर पोस्को के तहत मामला दर्ज
RELATED ARTICLES






