निमगांव के पास मृत अवस्था में मिला भालू, वनविभाग सख्ते में

0
293

गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील के निमगांव में मृत अवस्था में सड़क किनारे भालू पाया गया. जिससे वन विभाग सख्ते में आ गया है. यह घटना 11 अगस्त को सुबह करीब 8.45 बजे साकोली से अर्जुनी मोरगांव मार्ग पर निमगांव में घटित हुई.
जानकारी के अनुसार साकोली से अर्जुनी मोरगांव सड़क पर आनेवाले निमगांव सड़क के पास नागरिकों को भालू मृत अवस्था में पड़ा मिला. जिसके बाद नागरिकों ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग के वन रक्षक दिनेश मुनेश्वर को दी. उन्होंने अर्जुनी मोरगांव के वन परिक्षेत्र अधिकारी सचिन कटरे को घटना से अवगत कराया. जिसके बाद वन विभाग की टीम फौरन मौके पर पहुंची. घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तो साकोली से अर्जुनी मोरगांव मार्ग पर निमगांव-बोंडगांव के दौरान भालू मृत अवस्था में नजर आया. संभावना जताई जा रही है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से भालू की मृत्यु हुई हो. घटना स्थल की संपूर्ण जांच कर मृत भालू का शवविच्छेदन प्रकाष्ठ निष्कासन अधिकारी नवेगांव एस.जी. अवगान के समक्ष पशु चिकित्सा अधिकारी डा. समीर शेंद्रे ने किया. मृत भालू की उम्र लगभग 5 वर्ष बताई गई है. शव विच्छेदन के बाद मृत भालू का वन डिपो अर्जुनी मोरगांव में दहन किया गया. जांच उपवन संरक्षक गोंदिया प्रमोदकुमार पंचभाई के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी सचिन कटरे कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here