पर्यावरण बचाने का संदेश देने साइकिल से डोंगरगढ़ के लिए निकले गोंदिया के युवा

0
252

साइकिलिंग संडे ग्रुप का उपक्रम, 40 युवक-युवतियां हुए शामिल
गोंदिया : साइकिलिंग संडे ग्रुप की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से 12 फरवरी को गोंदिया से डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़) तक लगभग 55 कि.मी. साइकिल यात्रा निकाली गई। जिसमें लगभग 40 लोग शामिल हुए थे। जिनमें हर आयु वर्ग के पुरूष एवं महिलाओं का समावेश था। साइकिलिंग संडे ग्रुप के सचिव रवि सपाटे ने बताया कि गोंदिया शहर में यह ग्रुप वर्ष 2017 से कार्य कर रहा है। प्रति सप्ताह ग्रुप के सदस्य 15 से 20 किमी तक साइकिल चलाने के साथ ही दिनों दिन बढ रहे प्रदूषण को रोकने में मदद करने का आव्हान करते है। जलवायु परिवर्तन के कारण विश्वभर में नई-नई समस्याएं निर्माण हो रही है। इसलिए हर देशवासी का यह कर्तव्य है कि वह प्रदूषण को कम करने के लिए अपनी ओर से प्रयास करें। साथ ही दूसरों को कभी इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उपायों में भी अपना योगदान दें। साइकिलिंग संडे ग्रुप पिछले 3 वर्षो से गोंदिया से डोंगरगढ़ साइकिल यात्रा का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष यात्रा में केवल राज्य के ही नहीं बल्कि दिल्ली एवं बिहार के रहने वाले युवाओं ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष यात्रा में शामिल होने वाले युवाओं की संख्या बढ रही है। साइकिलिंग संडे ग्रुप का डोंगरगढं पहुंचने से पूर्व आमगाव एवं सालेकसा में भी भव्य स्वागत किया गया। युवाओं की इस पहल की शहर में हर वर्ग द्वारा सराहना की जा रही है।

रवि ठकरानी ( प्रधान संपादक)
93593 28219

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here