पिक-अप वैन के पास खडे वृद्ध को टिप्पर ने रौंदा

0
255

एलोरा पेपर मिल के पास हादसा
भंडारा : मृतक छन्नूलाल पटले (60) अपने चचेरे भाई गौरी पटले के साथ बैल बेचने के लिए देव्हाडा के बाजार में आए थे. बैल बेचे नहीं जाने से वह पिकअप वैन से बैलों को लेकर वापस अपने गांव जाने निकले थे. ग्राम देव्हाडा खुर्द स्थित एलोरा पेपर मिल के पास बुधवार शाम को यह हादसा हुआ. पिकअप से एक बैल ने नीचे कूदने का प्रयास करते देख उन्होंने सडक किनारे पिकअप रुकवाई और नीचे उतरकर चालक से बात करने लगे. उसी दौरान पीछे से आए टिप्पर ने उन्हें रौंद दिया. जिसमें उनकी वही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक आशिष भगत (22) निवासी गोरेगांव (जिला गोंदिया) टिप्पर लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्काल तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया. करडी पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रवि ठकरानी ( प्रधान संपादक)
93593 28219

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here