फिर कुड‍़वा में युवक की हत्या

0
202

गोंदिया : कुड़वा क्षेत्र में 7 जनवरी की आधी रात को एक युवक की हत्या कर दी गई. सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान कुड़वा निवासी मनीष भालाधरे के रूप में हुई है. बताया गया है कि मृतक और आरोपी के बीच उधार के पैसों को लेकर हुए विवाद हुआ. लेकिन यह विवाद हत्या में बदल गया. रात में मृतक और आरोपियों के बीच जमकर झगड़ा हुआ और इसने हत्या का रूप ले लिया. इस घटना की जानकारी मिलने पर रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची. उक्त मामले में 3 आरोपियों गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिली है. एपीआई राजू बस्तवाड़े के मार्गदर्शन में आगे की जांच जारी है. दो माह पहले भी इसी इलाके में एक ऐसे ही युवक की हत्या कर दी गई थी. हत्या की ऐसी घटनाओं से कुड़वा क्षेत्र के आम लोगों के मन में भय का माहौल है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here