मिट्टी परिवहन कर रहे दो वाहनों पर कार्रवाई

0
208

गोंदिया. सड़क अर्जुनी तहसील के सौंदड़ से राका मार्ग पर अवैध रूप से मिट्टी का उत्खनन व परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को उपविभागीय अधिकारी वरुणकुमार शहारे ने जब्त किया. वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और जुर्माना लगाया गया.
कुछ माफिया सड़क अर्जुनी तहसील में गौण खनिजों के अवैध खनन और परिवहन कर रहे है. लेकिन अब माफिया में हडकंप मच गया है. अवैध गौण खनिज परिवहन पर नियंत्रण के लिए अर्जुनी मोरगांव उपविभागीय अधिकारी वरुणकुमार शहारे लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. जानकारी मिली कि सौंदाड़ से राका मार्ग पर कुछ लोग बिना लाइसेंस के जेसीबी से मिट्टी खोदकर ट्रैक्टर से ले जा रहे हैं. इस आधार पर उपविभागीय अधिकारी वरुणकुमार शहारे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. इस बीच संदीप चांदेवार का ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया. चालक कमलेश ब्राह्मणकर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. साथ ही सुधाकर चांदेवार के ट्रैक्टर को जब्त कर चालक रोशन चांदेवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. लेकिन आरोपी जेसीबी लेकर फरार हो गए. दोनों ट्रैक्टर मालिकों पर 1 लाख 5 हजार रु. का जुर्माना लगाया गया हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here