Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री लाडली बहन योजना से पात्र बहन नहीं रहेगी वंचित : विनोद...

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना से पात्र बहन नहीं रहेगी वंचित : विनोद अग्रवाल

गोंदिया. महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना शुरू की है. जिसमें गोंदिया जिला ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने में राज्य में नंबर वन पर है. कोई भी पात्र बहन इस योजना से वंचित ना रहे, इस उद्देश्य को लेकर प्रभावी रूप से काम किया जा रहा है, यह जानकारी विधायक तथा लाडली बहन योजना समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने 10 अगस्त को पंचायत समिति सभागृह में आयोजित एक चर्चा में दी. इस दौरान लाडली बहन योजना के समिति के सदस्य तथा गोंदिया पंचायत समिति के सभापति मुनेश रहांगडाले, तहसीलदार शमशेर पठान, उपसभापति नीरज उपवंशी, सदस्य कीर्ति पटले, पूर्व पार्षद विनीत सहारे, गोंदिया तहसील कार्यालय के प्रतिनिधि, गुट विकास अधिकारी आनंद पिंगले, नगर परिषद के प्रशासकीय अधिकारी सी. ए. राने, बाल विकास प्रकल्प अधिकारी तथा समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे.
विधायक अग्रवाल ने आगे कहां कि महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना अमल में लाई है. इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी, उचित आहार न मिलना, माता बाल मृत्यु का प्रमाण बढ़ना, महिलाओं के रोजगार में कमी आदि समस्या को देखते हुए योजना को शुरू किया गया है. इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को रक्षाबंधन के पूर्व दो माह की एक साथ किस्त अर्थात 3000 की राशि उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी. गोंदिया तहसील में 82 हजार 782 महिलाओं ने आवेदन प्रस्तुत किए है. जिनमें से 80 हजार 600 लाभार्थी के आवेदन पात्र हो चुके हैं. जिसमें गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में 70 हजार 684 आवेदन ऑनलाइन हो चुके हैं. तो 2 हजार 8 11 आवेदन अपात्र हुए हैं. लेकिन जिनके आवेदन अपात्र हुए हैं ऐसे बहनों के आवेदनो को पात्र करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं. हमारा लक्ष्य यह है कि कोई भी बहन इस योजना से वंचित ना रहे. 31 अगस्त तक सभी पात्र महिलाए आवेदन प्रस्तुत करें ताकि उन्हें योजना का लाभ मिले, इस तरह का आह्वान भी विधायक अग्रवाल द्वारा किया गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments