मुख्य ड्रग्स तस्कर की तलाश में पुलिस मुंबई रवाना

0
251

नागपुर. एमडी ड्रग्स की तस्करी के मामले में जांच दल मुंबई रवाना हुआ है। इस मामले में आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेशकर उनकी दोबारा पुलिस रिमांड बढ़ाई गई है। आरोपी प्रेम नगर निवासी कुणाल गभने (18) और उसका साथी गौरव कालेश्वर (22) को 3 मार्च को वर्धा रोड पर दबिश देकर मादक पदार्थ विरोध सेल ने पकड़ा था। आरोपियों के दोपहिया वाहन की डिक्की से 1.91 करोड़ एमडी ड्रग्स पुलिस के हाथ लगी थी। आरोपियों का कहना था कि, कोई व्यक्ति मुंबई से वर्धा आया था, उसने वर्धा में उन्हें यह ड्रग्स दिया। जिसे वह नागपुर में बेचने वाले थे। उन्हें रिमांड में लेकर पूछताछ की गई थी। अदालत ने उनकी 12 मार्च तक रिमांड बढ़ा दी है। बरामद मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुख्य आरोपी को पकड़ने जांच दल मुंबई रवाना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here