वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, काेहमारा-नवेगांवबांध मार्ग की घटना

0
197

गोंदिया : कोहमारा-नवेगांवबांध मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। उक्त घटना गुरूवार 30 नवंबर की रात 7 बजे के दौरान सामने आई है। घटना स्थल से अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोहमारा-नवेगांवबांध मार्ग यह न्यू नवेगांव-नागझिरा अभयारण्य के बफर जोन से गुजरता है। इस मार्ग से बाघ, तंंेदुआ, भालू जैसे दुर्लभ प्राणी विचरण करते है। लेकिन वाहनाे की स्पीड लीमिट के सूचना फलक नहीं लगाने के कारण वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहनो को दौड़ाते है। जिससे वन्यजीव वाहनो की चपेट में आ जाते है। राका-चिखली इस मार्ग पर अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए मार्ग पार कर रहे तेंदुएं को टक्कर मार दी। इस घटना में तंेंदुए की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सड़क अर्जुनी वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here