श्री शिव महापुराण आस्था से सुनने पर मनोकामना पूरी होती हैं : पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन

0
226

गोंदिया : गोंदिया शहर स्थित बसंतनगर देवभूमि में आयोजक समिती द्वारा श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। श्री शिव महापुराण कथा वाचक दैवज्ञ पं.दिवाकर शास्त्री याज्ञिक व्दारा शिव प्रार्थिव प्रतिष्ठा पूजन रुद्राभिषेक व्दादस ज्योतिर्लिंगो की कथा कृष्ण उपमन्यु संवाद जगदम्बा चरित्र कथा में पूर्व विधायक श्री राजेंद्र जैन ने उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
पूर्व विधायक श्री राजेंद्र जैन ने शिव भक्तों को संबोधित करते कहा की, शिव महापुराण के वाचन ओर भाविकों व्दारा आस्था से सुनने पर मन माँगी मनोकामना पूरी होती है। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद बना रहे ऐैैसी मनोकामना की। पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र जैन के साथ सर्वश्री देवेंद्रनाथ चौबे , सौ उमेश्वरी चूटे, सचिन शेंडे, रविभाऊ रामटेक्कर, मनोज अग्रवाल, नंदाताई राऊत, विक्रम बहेलिया, अतुल शेंडे, लखन बहेलिया, चंद्रकुमार चूटे, एकनाथ वहिले, रौनक ठाकुर, भोला चावला, गणेश मोरकर, कपिल बावनथडे और बड़ी संख्या में भाविक भक्तगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here