स्व. संकेत फुके के स्मरणार्थ देवरी को मरीजों के सेवार्थ एम्बुलेंस समर्पित

0
226

हाइवे ग्रुप की पहल, रमेश फुके, सौ. रमाताई फुके के हस्ते सेवा का शुभारंभ
गोंदिया. जिले के पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके के छोटे भाई स्व. संकेत रमेश फुके के प्रथम पुण्य स्मरणार्थ आज 13 अगस्त को देवरी में मरीजों की आपातसेवा हेतु निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया।
एम्बुलेंस सेवा, हाइवे ग्रुप देवरी के माध्यम से नगर पंचायत देवरी के सुपुर्द की गई। निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ श्री रमेश फुके, सौ. रमाताई फुके एवं फुके परिवार के शुभ हस्ते नगर पंचायत कार्यालय देवरी में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके, भाजपा जिल्हा संघटन मंत्री वीरेंद्र (बाळाभाऊ) अंजनकर, पूर्व नगरसेविका सौ. परिणीता फुके, प्रियाताई संकेत फुके, पूर्व विधायक संजय पुराम, नपं अध्यक्ष देवरी संजू उईके, भाजपा जिला संगठन मंत्री वीरेंद्र (बालाभाऊ) अंजनकर, जिप सभापति सौ. सविताताई पुराम, नपं उपाध्यक्ष देवरी सौ. प्रज्ञाताई प्रमोद संगीडवार, अनिल येरणे, नपं मुख्याधिकारी प्रणय तांबे, हाइवे ग्रुप के विजय गहाने, एमपीएससी सभापति प्रमोद संगिडवार, यादोराव पंचमवार, झामसिंग येरणे, महेश जैन, सभी नगर पंचायत के सभापति, नगरसेवक, माजी नगरसेवक व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here