19 साल से फरार आरोपी को दबोचा, भंडारा जिले से किया गिरफ्तार

0
505

गोंदिया. उपविभागीय अधिकारी तथा दंडाधिकारी गोंदिया के न्यायालय परिसर से 26 अगस्त 2005 में फरार हुए आरोपी को शहर पुलिस ने 19 वर्ष बाद भंडारा रोड़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम गांधी वार्ड, गोंदिया निवासी राजकुमार उर्फ विक्की दीपक बंसोड (39) बताया गया है.
पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा ने जिले के थाने के तहत फरार आरोपियों की तलाश क उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है. जिसके अनुसार जिले में फरार आरोपियों के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इसी बीच शहर पुलिस टीम ने मिली गुप्त जानकारी के आधार आरोपी 19 वर्ष से फरार आरोपी गांधी वार्ड निवासी राजकुमार उर्फ विक्की दीपक बंसोड (39) को भंडारा रोड़ रेलवे स्टेशन से गिफ्तार किया है. न्यायालय के आदेश पर उसे भंडारा जेल भेज दिया गया. आरोपी राजकुमार 26 अगस्त 2005 को उपविभागीय अधिकारी तथा दंडाधिकारी गोंदिया के न्यायालय परिसर से फरार हो गया था. शहर की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. अंतत: शहर पुलिस 19 साल बाद उसे गिरफ्तार करने में सफल रही. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के निर्देश पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर, पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते के मार्गदर्शन में सहायक फौजदार राजकुमार बिडकर, सिपाही सुरेश चौधरी, कमलेश बोरकर, रमेश कलाम, राहुल रामटेके, महिला सिपाही सोनाली भालाधरे ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here