2.17 लाख किसानों के खाते में जमा होंगी 16वीं किस्त

0
189

पीएम किसान योजना : 1199 किसान रहेंगे वंचित
गोंदिया, ब्यूरो. केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त के 2 हजार रु. और राज्य सरकार की ‘नमो शेतकारी महासन्मान’ निधि की दूसरी और तीसरी किस्त के 4 हजार रु. पात्र लाभार्थी किसानों के खाते में 28 फरवरी को जमा किए जाएंगे. इसका लाभ जिले के ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने वाले जिले के 2 लाख 17 हजार 520 किसानों को मिलेगा. अभी तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले 1199 किसान पहली किस्त से वंचित रह जाएंगे.

केंद्र सरकार ने किसानों को निश्चित आय प्रदान करने के उद्देश्य से फरवरी 2019 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना शुरू की है. इस योजना के अनुसार किसान परिवार को हर साल 6000 रु. उनके आधार और डीबीटी से जुड़े सक्रिय बैंक खाते में 2000 रु. प्रति माह की तीन समान किस्तों में जमा किए जा रहे हैं. दिसंबर-मार्च 2024 की अवधि के लिए इस योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी को शाम 4 बजे यवतमाल जिले के मौजे भारी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा वितरित की जाएगी. इस योजना के तहत राज्य में भूमि रिकॉर्ड के अद्यतन बैंक खातों को आधार संलग्न करने और ई-केवाईसी पूरा करने वाले गोंदिया जिले के 2 लाख 17 हजार 520 किसानों के बैंक खातों में जमा किया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here